होली की मस्ती में युवा युवतियां और बच्चे डूबे हैं। चारों ओर रंग गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। खासकर बच्चे और युवा युवतियां होली की खूब मस्ती ले रहे हैं। अबीर गुलाल उड़ाया जा रहा है। कहीं फगुआ गीतों पर लोग झूम रहे हैं। मंगलवार को महुआ के विभिन्न जगहों पर लोग होली की मस्ती में डूबे रहे। यहां मानपुरा स्थित निजी स्कूल पर बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने होली पर जमकर धमाल मचाया। सभी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की बधाइयां दी। होली पर उमंग और उत्साह उनमें देखते ही बन रहा था। शिक्षिकाएं तो होली की मस्ती में डूबी थी। सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे। इधर कन्हौली, अब्दुलपुर, डोगरा, मधौल, पहाड़पुर, डुमरी सहित विभिन्न जगहों पर लोगों ने होली उत्सव मनाए। इधर महुआ के विभिन्न स्कूलों में भी होली उत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। वही गले मिलकर होली की बधाइयां दी।