महनार में धूमधाम शांतिपूर्ण तरीके से मनी होली और पढ़ी गई नमाज जुमा
रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली । वैशाली जिले के महनार अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों मे सम्प्रदायिक सौहार्द भाईचारे और अमन व शांति के वातावरण में धूमधाम से मनी होली और पढ़ी गई जुमे की नमाज होली और जुमा की नमाज को लेकर स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड में रहें होली व रमजान और जुमा की नमाज अदा कराने को लेकर एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार, डीसीएलआर मेघा कश्यप , कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार, प्रभारी अंचलाधिकारी पूजा राय,
देसरी राजस्व पदाधिकारी मोहम्मद वसीम,थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी काफी सरगर्म रहे और कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखते हुए अनुमंडल क्षेत्र की लम्हा लम्हा सरगर्मीयो का जायजा लेते रहे । महनार में होली और नमाज जुमा को महफूज व खुशगवार और बेमिशाल बनाने में अमन पसंद शख्सियतों जिन में मनोज कुमार मेहता , मोहम्मद कलीम अशरफ, आबिद हुसैन, जया कामरान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद, युसूफ, मोहम्मद मुमताज का अहम योगदान रहा है । शांतिपूर्ण माहौल में होली और नमाज जुमा अदा कराने पर महनार वासियों ने सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद व बधाई दी हैं