April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के मिल्लत कॉलोनी निवासी हशमत अली के आवसपर इफ्तार पार्टी का आयोजन

रोज़ा और इफ़्तार जैसे बाबरकत और नेक काम में गरीबों को भी शामिल करें: मौलाना सद्दाम हुसैन रिज़वी

महुआ के मिल्लत कॉलोनी निवासी हशमत अली के आवसपर इफ्तार पार्टी का आयोजन

हाजीपुर वैशाली महुआ के जनाब रहमत अली साहब एवं उनके पुत्र हशमत अली, मुहम्मद अबुल हसन, मुहम्मद हसनैन के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के रोजेदारों ने हिस्सा लिया और अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर शाही मस्जिद महुआ के इमाम- ओ – खतीब हजरत मौलाना सद्दाम हुसैन रिजवी ने कहा कि रोजा इफ़्तार करना एक बरकत वाला काम है, जिसमें अल्लाह ने नेकी रखी है, लेकिन इफ़्तार का आयोजन करने वाले को चाहिए कि वह इफ़्तार में पड़ोस के गरीब व असहाय लोगों को भी अपने दस्तरखान की ज़ीनत बनाए और उन्हें आमंत्रित कर इफ्तार में शामिल होने का मौका दे, ताकि इफ्तार का असली मकसद पूरा हो सके। इस मौके पर काजी शहर महुआ वैशाली मुफ्ती मुहम्मद अली रजा मिस्बाही, भावी महुआ विधानसभा प्रत्याशी 2025 के एम जसीमुल हक, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सज्जाद अंसारी, लाबेला गारमेंट के मंजर हसन व जफर हसनैन, महुआ नगर परिषद वार्ड प्रतिनिधि मो उर्फी भाई, पूर्व वार्ड परिसद अभिषेक जयसवाल,
दैनिक तासीर के ज़िला ब्यूरो शराफत खान, पूर्व वार्ड पार्षद रमाशंकर यादव, पत्रकार एजाज आदिल शाहपुरी, मास्टर दिलशेर, मास्टर मुहम्मद शोएब, भाजपा नेता असगर अली, मुहम्मद मुश्ताक चांदी क्लॉथ, मोअज्जम सरकार, हाजी फहीम उर्फ़ बब्लू, आस मुहम्मद नेशनल साइकिल महुआ, अकबर अली, उप सभापति पति चंदन कुमार यादव महुआ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.