इफ्तार कराना सुन्नत और बरकत वाला काम है, इससे मानसिक शांति मिलती है : डॉ. आफताब
राजनीतिक दृष्टि से एम जसीमुल हक का महुआ में एकजुटता प्रयास सराहनीय : तनवीर अहमद
वैशाली : रमजान का पवित्र महीना ईमान वालों के लिए बहुत ही मुबारक महीना है जिसमें अल्लाह बंदों के लिए रिज्क का दरवाजा खोलता है और बंदों के दर्जे को बुलंद करता है यह बातें डाक्टर आफ़त आलम चैनपुर ने समाज सेवी तनवीर अहमद फतहपुर चकसुलैमान के यहां इफ्तार पार्टी के बाद कहा तथा ज़ुहर की नमाज़ के बाद फ़तेहपुर मस्जिद में आगामी 2025 के महुआ विधानसभा प्रत्याशी एम जसीम उल हक ने नमाजियों से मुलाक़ात की और अगामी महुआ विधानसभा चुनाव में मुसलमानों को एकजुटता का संदेश दिया जिस पर श्री अहमद ने कहा कि आपका प्रयास सब का विश्वास निश्चित रूप से महुआ विधानसभा के मुसलमानों के लिए बेहतर भविष्य तय करेगा इस पर जसीमुल हक़ ने लोगों का शुक्रिया अदा किया ज्ञात हो स समय मुहम्मद फजले हक, मुहम्मद राशिद, मुहम्मद शाहिद, उप मुखिया शादाब आलम, नदीम अहमद, अकबर अली, शौकत अली, मौला बख्श, मोहम्मद इसराइल, गुड्डू भाई किराना दुकान, मोहम्मद आलम, मोहम्मद इस्लामुद्दीन सहित चेहरा कलां ब्लॉक एवं महुआ ब्लॉक के गणमान्य व्यक्तियों ने इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और बरकत की दुआ फ़रमाई।