April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

11वीं के साथ शुरू हुई नवम की वार्षिक परीक्षा

11वीं के साथ शुरू हुई नवम की वार्षिक परीक्षा
महुआ के सभी उच्च विद्यालयों में शांतिपूर्ण शुरू हुई नवंबर की वार्षिक परीक्षा
महुआ। रेणु सिंह

11वीं के साथ नवम की वार्षिक परीक्षा भी गुरुवार को यहां उच्च विद्यालयों में शुरू हुई। प्रथम दिन प्रथम पाली में जहां मातृभाषा की परीक्षा ली गई वहीं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी।
महुआ के सभी उच्चतर, उच्च और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में नवम की परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई। यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में प्रभारी अजीत कुमार पप्पू तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के सफल निर्देशन में शांतिपूर्ण वातावरण में और कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है। नीलकंठपुर में शिक्षक मो मुकीम अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को नवम की प्रथम पाली में गणित वहीं दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी। उसके बाद 24 मार्च को प्रथम पाली में संस्कृत और दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 9 में कुल 229 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसमें 108 छात्राएं और 121 छात्र शामिल है। वहीं बीते 19 मार्च से शुरू हुई 11वीं की परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी। इधर विद्यार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए हैं। इसके उत्तर देने में कोई परेशानी नहीं हुई। वैशाली उच्चत्तर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रामबालक यादव ने बताया कि 11वीं के साथ 9 की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में ली जा रही है। उधर उच्च विद्यालय हरपुर बेलवा, हरपुर मिर्जानगर, सिंघाड़ा, कर्णपुरा, सेहान, बखरीदोआ, प्रेमराज, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर विद्यालय महुआ सहित विभिन्न उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में नवम की परीक्षा शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.