गणित ओलंपियाड में अब्बल पुष्पांजलि को बीईओ ने किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड में जिला स्तर पर अब्बल आने वाली संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय की छात्रा को बीइओ ने सम्मानित किया। गुरुवार को बीइओ अर्चना कुमारी स्कूल में पहुंचकर छात्रा पुष्पांजलि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्रा के पिता के अलावा स्कूल के प्रभारी अजीत कुमार, मो मुकीम अख्तर, शैल कुमारी और सभी शिक्षक उपस्थित थे।