जिला के देसरी प्रखंड अन्तर्गत बभनी मठ स्थित खोकसा कल्याण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से युवा संवाद सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देसरी युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश साह व संचालन प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सह प्रभारी कुमोद पासवान उपस्थित थें। पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी को अधिक से अधिक सशक्त मजबुत बनानें को लेकर आज युवा संवाद आयोजित किया गया है साथ ही कार्यक्रम में आज जो भी पार्टी की सदस्यता लिए है उन सभी नए युवा सदस्य को पार्टी की ओर से हार्दिक बधाई दिए। वही पार्टी के प्रदेश कार्यान्वयन कमिटि के सदस्य सह युवा जिलाध्यक्ष पवन राज ने संवाद को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन बिहार फस्ट बिहारी फस्ट को हम हर प्रखंड में युवा संवाद करेंगें और पार्टी को अधिक सशक्त बनाने के लिए हजारों नए सदस्य को जोड़ने का काम करेंगे। पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल ने बताया की इस मौके पर वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, साजेश पासवान, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, हरिहर पासवान, रणविजय चौरसीया, प्रदेश सचिव सोनु सुद, ,संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान, जिला प्रधान महासचिव मुकेश पासवान, इंदल पासवान अभिजीत मालाकार, सुबोध सिंह, नितीश कुमार सिंघानिया, निहाल झा,गौरव सिंह,रौशन पटेल, मनीष ठाकुर,रविन्द्र गुप्ता, विशेश्वर पासवान सहीत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सहीत अन्य ग्रामीण उपस्थित थें।