महुआ में एक दर्जन लोगों ने किया रक्तदान महुआ। रेणु सिंह
मिशन जिंदगी के तहत महुआ अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जहां पर लोगों ने स्वेच्छा से ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर अस्पताल के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह शिविर जिला स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर लगाया गया। यहां अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनोरंजन कुमार सिंह व पीएचसी के प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार के निर्देशन में डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ विनीता सिंह, डॉ विजय कुमार, कर्मी सुनील, चरितर रजक आदि के अलावा समाजसेवियों ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई। जिला टीम से आए धर्मेंद्र कुमार पाल, राधा रमन यादव, गुलशन कुमार, सुनीता कुमारी ने लोगों से ब्लड डोनेट कराया। यहां एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। बताया गया कि रक्तदान महादान होता है। इससे दूसरों की जान बच सकती है। रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं आता। जबकि उससे एक कीमती जान बच सकती है। रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।