April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ महागठबंधन 22 मार्च को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा ।

राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ महागठबंधन 22 मार्च को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने अपने सभी जिला अध्यक्षों, जिला महासचिवों ,नगर अध्यक्षों, महासचिवों को पत्र जारी कर 22 मार्च दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम करने का पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रदेश प्रधान महासचिव ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का घोर अपमान किया गया जो कि अपराध की श्रेणी में माना जाता है। इसके विरोध में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता घोर निंदा करते हुए संवैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है महागठबंधन घटक दल के द्वारा 22 मार्च को सभी जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर राष्ट्रगान के अपमान का विरोध करेंगे ।इसकी जानकारी देते हुए वैशाली जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी एवं महुआ प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महागठबंधन के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुतला दहन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.