जंदाहा के विभिन्न नर्सिंग होमो की हुई जांच, मिली गड़बड़ियां
महुआ। रेणु सिंह
एसडीएम महुआ किसलय कुशवाहा, सिविल सर्जन तथा अस्पताल प्रभारी जंदाहा द्वारा प्रखंड अंतर्गत चल रहे कई निजी नर्सिंग होमों का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई गड़बड़ियां पाई गई। निजी नर्सिंग में होम स्वास्थ्य विभाग और प्रशाशन द्वारा स्थापित मानकों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण में पाया गया की रिसर्च चाइल्ड केयर क्लिनिक निजी मकान में संचालित है। यहां निरीक्षण के समय सभी कर्मी फरार पाए गए। बगैर निबंधन के अवैध रूप से चल रहे इस नर्सिंग होम को सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी तरह प्रखंड की नवजीवन केयर, मां शोभा हॉस्पिटल, हैप्पी लाइफ इमरजेंसी हॉस्पिटल को सील करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। यहां नर्सिंग होम के निरीक्षण और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अबैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गई है।