April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हिंदुस्तान ओलिंपियाड 11वीं में महुआ की महेकशा अब्बल

हिंदुस्तान ओलिंपियाड 11वीं में महुआ की महेकशा अब्बल

महुआ। रेणु सिंह

हिंदुस्तान ओलंपियाड में महुआ के संत कबीर उच्चत्तर विद्यालय नीलकंठपुर की छात्रा महेकशा खातून ने 11वीं में प्रथम स्थान पाई है। इससे छात्रा के साथ-साथ उसके परिजनो और स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।
शुक्रवार को महेकशा का रिजल्ट जिला स्तर पर 11वीं में प्रथम जैसे ही मिला। वह खुशी से भर गई। घर वालों ने तो उसे रिजल्ट की खुशी में मिठाई लाकर खिलाया और बधाइयां दी। स्कूल के प्रभारी अजीत कुमार पप्पू व शिक्षक मो मुकीम अख्तर ने बताया कि यह फक्र की बात है कि उनके स्कूल की छात्रा ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड के 11वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान लाई है। छात्रा का आगामी 29 मार्च को पटना के एएन कॉलेज पटना में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.