April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पिकअप की ठोकर से ग्रामीण की मौत

पिकअप की ठोकर से ग्रामीण की मौत
महुआ। रेणु सिंह

सड़क पार करने के दौरान पिकअप की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम महुआ के पहाड़पुर भगवानपुर सड़क पर गरजौल के पास घटी। मृतक करीब 52 वर्षीय विश्वनाथ सिंह बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या दो का रहने वाला बताया गया है।
पंचायत के मुखिया संजीत कुमार ने बताया कि विश्वनाथ सिंह चाय पीने के लिए गरजौल में सड़क पार कर रहे थे। इस बीच पहाड़पुर की तरफ से भगवानपुर की तरफ जा रहे पिकअप ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। ठोकर लगने के बाद चालक गाड़ी लेकर निकल भागा। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया। बाद में थाने की पुलिस पहुंची और शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। घटना से दुखी गांव के लोगों ने रात का भोजन नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.