मां मथुरासिनी पूजनोत्सव धूम धाम से स्थानीय विजय नगर,संगम मैरिज हॉल,बेली रोड में किया गया।
पटना,माहुरी वैश्य मंडल पटना द्वारा मां मथुरासिनी पूजनोत्सव धूम धाम से स्थानीय विजय नगर,संगम मैरिज हॉल,बेली रोड में किया गया। इस साल माहुरी समाज सह पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत कपसिमें की अध्यक्षता हुई। मां मथुरासिनी जिन्हें माहुरी समाज अपना कुल देवी मानते है,चैत्र शीतलाष्टमी को आज पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। आज माहुरी समाज के बच्चे,युवा एवं युवती, पुरुष और महिलाओं ने शोभा यात्रा 9 बजे सुबह को संगम मैरिज हॉल बेली रोड से आरंभ होकर जगदेव पथ होते हुए वापस संगम मैरिज हॉल में समापन हुआ।इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन में संरक्षक बिनोद कुमार भदानी,अध्यक्ष अजीत कैप्सिमे,सचिव राहुल भदानी,कोषाध्यक्ष विक्रम चरण पहाड़ी,महिला अध्यक्षा नमिता लोहांनी ने बढ़ चढ़ का सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।इसके अलावा सजीव भदानी,अजय लोहानी,उदय आरमराम,सतीश आरमराम,अश्विनी लोहानी,सलिल कपसिमें हेमंत लोहानी,पूनम ,संगीता,शालिनी चरण पहाड़ी,अर्चना,सीमा,रूपम रानी आदि ने भी बड़ा योगदान किया।