बिहार दिवस NPS महमदपुर सेहान में धूमधाम से मनाया गया ।
वैशाली : नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महमदपुर टोले सेहान प्रखंड चेहरा कलां ग्रामपंचायत अख्तियार पुर सेहान के शिक्षक अमीरुल हक़, कुमारी अमिता, कुमारी ज्योति, शमा परवीन, एजाज आदिल, अनिता सिंह एवं छात्र एवं छात्राएं सोनाक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, शिवानी कुमारी ,अनन्या कुमारी, फिजा जास्मीन, साजदा खातून, अंकित कुमार ,आदित्य ठाकुर, रोशन कुमार ,शमशाद आलम, अभिलाषा कुमारी ,शबाना खातून ,आफरीन परवीन, प्रशंसा कुमारी ,स्नेहा कुमारी ,अनुष्का कुमारी ,हस्सान आदिल ,अल्तमश ग़ज़ाली ,उत्कर्ष कुमार ,आकांक्षा कुमारी ,आलिया परवीन ने सामूहिक रूप रंगोली बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया एवं प्रभात फेरी में बिहार दिवस मानना है ,बिहार को आगे बढ़ाना है ,नारी शक्ति का हो सम्मान, तभी बनेगा बिहार महान जैसे नरे से पोषक क्षेत्र गूंज उठा तत्पश्चात बिहार बंगाल से १८१२ ई को अलग हो कर अपना स्वतंत्र राज्य बिहार बना इस अवसर पर जन्म दिवस के रूप में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने २००० ई से इस दिवस को सम्पूर्ण बिहार में मनाने का आह्वान किया जो आज तक मना रहे हैं शिक्षकों ने बच्चों को यह भी बताया कि बिहार गौतमबुद्ध, भगवान महावीर, अम्रपाली, सूफी संतों और ऋषि मुनि की स्थल रहा है यहां के वातावरण में प्रेम भाईचारा भरा हुआ है यहां हर त्योहार हिंदू मुस्लिम मिल कर मनाते हैं और आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं यही बिहार की पहचान है। साथ ही बच्चे एवं शिक्षक प्रभात फेरी पोषक क्षेत्र में निकाल कर बिहार दिवस का संदेश दिया।