जिला शिक्षा पदा ० एवं जिला कार्यक्रम पदा० द्वारा अंकिता हुए सम्मानित
वैशाली: चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत ग्राम अबाबकरपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा साधारण मोटरसाइकिल मिस्त्री की सुपुत्री अंकिता कुमारी 2025 में आई ए आर्ट्स स्टेट टापर बनी इस गौरवान्वित अवसर पर जहां जनप्रतिनिधि, विधायक, मुखिया , सरपंच , शिक्षक, शिक्षिकाओं ने ढ़ेर सारी तोहफा तहायफ पेश कर सम्मानित किए वहीं आज 27 मार्च 2025 को जिला शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विरेंद्रनारायण सिंह एवम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री निशांत किरण ब्रह्मानंद उच्च विद्यालय पहुंचे जहां सेहान कालेज के उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से मुलाकात की साथ ही सेहान कालेज से स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी को उपस्थित पदाधिकारी महोदय ने सम्मानित किये इस मौके पर प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर कुमार ,अखिलेश कुमार,अरुण कुमार,भोला पंजियार,पूजा भारती हिमचन्द्र द्विवेदी,तज्जमुल हुसैन एवम अन्य शिक्षक उपस्थित थें।