रूबी ने इंटर साइंस में 456 अंक लाकर स्कूल का नाम किया रौशन महुआ। रेणु सिंह
रूबी कुमारी इंटर साइंस में 456 अंक लाकर स्कूल का नाम रौशन किया है। रूबी महुआ अनुमंडल के गांधी विद्या मंदिर तिसीऔता की छात्रा है। बुधवार को स्कूल में रूबी को अभिनंदन किया गया। बताया गया कि कौशल किशोर शर्मा की पुत्री रूबी शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है। रूबी को रसायन में सबसे ज्यादा अंक 93 मिला है। वही हिंदी, भौतिकी और गणित में समानांतर 91 अंक आए हैं। जबकि अंग्रेजी में रूबी को 90 अंक मिला है। साइंस में 456 अंक लाकर रूबी स्कूल टॉपर बनी है। जिससे स्कूल प्रशासन ने खुशी जताया हैं। रूबी के पिता कौशल किशोर शर्मा किसान है और मां आरती देवी गृहिणी है।