May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में आयोजित हुआ दावते इफ्तार पार्टी।

विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में आयोजित हुआ दावते इफ्तार पार्टी

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के अबबकरपुर में दावते इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश किया ।इस मौके पर डॉ मुकेश रोशन ने कहा कि हमारे देश की खूबसूरती रही है जहां पर हिंदू मुसलमान एक साथ बैठकर सभी पर्व त्यौहार मनाते हैं। एक दूसरे को बधाई देते हैं ,जिससे हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कुछ फिरकापरस्त देश को बांटने की कोशिश में लगे हुए हैं ,जिसे हम समाजवादी लोग कभी पूरा नहीं होने देंगे। सभी मुस्लिम भाइयों के साथ-साथ सभी उपस्थित लोगों को रमजान के पवित्र महीने की मुबारक दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ,समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि यह पर्व लोगों को पवित्रता शुद्धता ,नेक, ईमान की बरकत का संदेश देता है ।इस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी, महुआ प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी ,चेहरा कला प्रखंड अध्यक्ष सुबोध राय ,महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, राजद नेता सरफराज एजाज ,चांदपुर फतेह के मुखिया रामप्रवेश राय ,मुखिया नौशाद आलम ,मनोज राय शाहपुर खुर्द, मुखिया राम दिप राय ,समाज सेवी शिक्षक मोहम्मद दिलशेर, रामाशंकर यादव, बंटी मिश्रा, मुखिया संजीत राय ,फजल इमाम ,मोहम्मद हसनैन, मास्टर सैयद ,डॉक्टर आफताब, विशाल यादव सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.