रुसूलपुर मुबारक की बेटी सलोनी ने मैट्रिक परीक्षा में 466 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा प्रकाशित मैट्रिक के परिणाम ने क्षेत्र के रुसूलपुर मुबारक पंचायत के शाहपुर चंदन ग्राम निवासी दिलीप कुमार की सुपुत्री सलोनी कुमारी ने 466 अंक अर्जित कर अपने माता-पिता के साथ साथ अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।इसकी कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मां श्रीमती संजू देवी ,पिता दिलीप कुमार ने अपनी बेटी को बधाई देते हुए कहा कि इसके लगन और परिश्रम ने बता दिया था कि इस बार निश्चित ही यह कृतिमान स्थापित करेगी। सलोनी अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता के साथ शुभचिंतकों को दी है। सलोनी ने बताया कि हमने अध्ययन समय देखकर नहीं किया ,जिस विषय के लिए जितना समय की आवश्यकता थी ,हमने उतना लगाया। जिसके परिणाम स्वरूप मुझे सभी विषयों में 90% से ऊपर अंक प्राप्त हुए। उन्होने बताया कि हिंदी में 92 गणित में 97 , संस्कृत में 89 ,सामाजिक विज्ञान में 88 तथा विज्ञान में 97 अंक लाकर अपने उम्मीद पर खड़ा उतर सकी । बताते चले की सलोनी कि प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल एकेडमी महुआ में मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राप्त हुई। वहीं वर्तमान में संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीलकंठपुर में प्राचार्य अजीत कुमार के निर्देशन में यह कामयाबी प्राप्त हुई है। सलोनी के कामयाबी पर बधाई देने वालों में उनके चाचा पूर्व मुखिया जवाहर राय, शिक्षक रवींद्र कुमार ,आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सह निर्देशक शंकर मालाकार, स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन , जद यू नेत्री व पूर्व महुआ विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन ,सत्येंद्र कुमार ,सुधीर मालाकार, पूर्व शिक्षक रामविलास राय, मोतीलाल राय सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल है।