मैट्रिक में महुआ की बेटिओं ने लहराया परचम


अच्छे अंक से सफल होने वाली छात्राओं और छात्रों को परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
हरपुर बेलवा हाईस्कूल की छात्रा शताक्षी ने 458 अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर की छात्रा जीसू 468 और नैना 427 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
इधर वैशाली विद्यालय महुआ, प्रेमराज, सिंघाड़ा, कर्णपुरा, हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के भी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लाए हैं। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार का परिणाम काफी अच्छा आया है।