परोपकारी सभा सिंघाड़ा ने आयोजित की नव वर्ष प्रतिपदा महोत्सव।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) परोपकारी सभा, सिंघाड़ा के तत्वाधान में ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के सभागार में सनातन नव वर्ष के अवसर पर नव वर्ष प्रतिपदा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन चैत शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के अवसर पर सभी जनमानस को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। महोत्सव की अध्यक्षता चंदेश्वर राय व संचालन ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने की ।आगत अतिथियों को केशरिया अंगवस्त्र एवं पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ प्रचारक अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह ने सनातन धर्म के साथ-साथ विश्व में प्रचलित सभी धर्मों के इतिहास से परिचय कराया और कहा कि सनातन की जड़ के द्वारा ही सभी धर्म की उत्पत्ति हुई है। हम वर्षो तक कभी मुगलों के कभी अंग्रेजों के गुलाम रहे ,जिसके कारण हम अपने नववर्ष को भी भूलते चले गए ।आज के दिन सनातन हिंदू धर्मालंबी को नव वर्ष मानना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य की बात है लोग इस दिवस की महत्ता को जानते तक नहीं है। अंग्रेजों की ईसाइयत नववर्ष को हम लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं ।हम सबों को आज के दिन एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर आज के दिवस की जानकारी से अवगत कराना चाहिए। समारोह में पिछले महीने कुंभ की यात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को परोपकारी सभा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में अभय कुमार आर्य, चंदेश्वर सिंह ,प्रोफेसर इंद्रजीत कुमार ,डॉक्टर सुरेश गुप्ता ,मनीष यादव,शिव नाथ सिंह प्रह्लाद पटेल,संजीत कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।