शतचंडी महायज्ञ को लेकर हज़ारों कन्याओं द्वारा निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।
रिपोर्ट : नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार
पातेपुर (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के डभैच्छ पंचायत के गोबिंदपुर उर्फ गाड़ा में बसंती नवरात्र के अवसर पर श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर हज़ारों कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा ।जिसमें दर्जनों घोड़ों एवम आधा दर्जन बैंड बाजों के साथ कुँवारी कन्या अपने माथे पर हरपुर मंदिर से कलश धारण कर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुँची ।जिसमें कलश यात्रा में सड़क किनारे हजारों की भीड़ थी ।यज्ञ होने से आस पास के गांव में भक्तिमय वातावरण का माहौल कायम है।मुख्य यजमान ब्रजकिशोर सिंह पत्नि किरण देवी को आचार्य विजय झा ने पहलेजा से लाए गंगाजल को वैदिक मंत्र से संकल्प कराया। वैदिक मंगलाचरण के साथ 1001का कन्याओं ने कलश में जल भर नगर परिक्रमा किया। घोड़े ,बैंड बाजाओं के साथ लगभग पांच किलोमीटर दूरी तय कर यज्ञ मंडप पर पहुंचे । यज्ञ समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन।जय माता दी, हर हर महादेव से गूंजा गोविंदपुर देवी उर्फ गाड़ा गांव। रविवार शाम से शुरू होगी श्री भागवत कथा। वाराणसी से आए कथाकार का संगीतमय होगी प्रस्तुति। 108 प्रतिमाओं का किया गया पूजन। यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू। सात अप्रैल को पूजा की होगी पूर्णाहूति। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उपाध्यक्ष दयानंद सिंह सचिव जगदीश सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, समिति के सदस्य रणधीर सिंह, अखिलेश सिंह, मुकेश सिंह, जगरनाथ सिंह, ब्रज किशोर सिंह के साथ यज्ञ समिति के सभी सदस्य एवम समस्त ग्राम वासी मौजूद थे ।यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष ने अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह उपाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि यज्ञ के दरम्यान वृंदावन के राम लीला और रास लीला का मंचन भी रात्रि में चलता रहेगा। ।