इंजिनियर मो नौशाद की मां हज्जिन फातमा खातून का इंतकाल,गम की लहर
नमाज ए जनाजा 1अप्रैल बरोज मंगलवार 10 बजे दिन में डोगरा स्थित ईदगाह के नजदीक में अदा की जाएगी,शिरकत की दरख्वास्त
रिपोर्ट :मोहम्मद दिलशेर
हाजीपुर(वैशाली)महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मिरजानगर वार्ड संख्या 9 डोगरा निवासी, इंजीनियर मोहम्मद नौशाद आलम की मां हज्जिन फातमा खातून (80 साल लगभग) का इंतकाल हो गया। ख़बर मिलते ही महुआ समेत जिले में गम की लहर दौड़ गई।ये बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।इनका नमाज ए जनाजा डोगरा स्थित ईदगाह के नजदीक दिनांक 1अप्रैल बरोज मंगलवार 10 बजे दिन में अदा की जाएगी।नमाज ए जनाजा मे शिरकत व दुआ ए मगफिरत की दरख्वास्त है।यह जानकारी डोगरा निवासी इंजीनियर मोहम्मद नौशाद आलम ने दी है।