April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार में सख्त सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज पढ़ी गई और जश्न ईद मनाया गया,

महनार में सख्त सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज पढ़ी गई और जश्न ईद मनाया गया,

रिपोर्ट :अशरफ वैशालवी

महनार वैशाली। महनार अनुमंडल क्षेत्र में ईद धूमधाम अकीदत व मुहब्बत आपसी सद्भाव और भाईचारे के माहौल में मनाई । सुबह सबेरे बच्चे बुजुर्ग जवानों ने नये कपड़े खुशबू लगा कर मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंच कर ईद की नमाज अदा की । इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में ईद को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बच्चे भी बड़े-बुजुर्गों के साथ ईद की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद और ईदगाह में पहुंचे। पूरे अनुमंडल क्षेत्र महनार सहदेई बुज़ुर्ग व देसरी में शांति तरीके से ईद मनाई गई । नमाज पढ़ने के बाद सभी ने देश में शांति, सुकून और भाईचारे तरक्की व‌ खुशहाली की दुआ मांगी। सभी ईदगाह व‌ मस्जिद पुलिस के साथ दंडाधिकारी तैनात की गई थी एसडीओ नीरज सिन्हा एसडीपीओ प्रवीण कुमार अनुमंडल क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए जिन पदाधिकारियों व‌ पुलिस पदाधिकारियों ड्यूटी लगाई गई सब लोग मुस्तैद रहे महनार बाजार खाकी बाबा मजार ईदगाह पर कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, रजिस्ट्रार अजय कुमार, बीडीओ मुकेश कुमार थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह, मकनपुर महिंदवारा ईदगाह पर सीओ पूजा राय मौजूद रहे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज पढ़ी गई और जश्न ईद मनाया गया।
ईद के मौके पर नेताओं ने भी बधाई दी। महनार नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय,जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और वैशाली राजद के प्रधान सचिव संजय कुमार राय महनार नगर प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर मुस्लिम समुदाय से गले मिले और – ईद की बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.