भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की वैशाली जिला शाखा के द्वारा हाजीपुर प्रखंड के थाथन बुजुर्ग पंचायत में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया । राहत सामग्री का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राकेश रंजन एवं सचिव सुधीर कुमार शुक्ला के द्वारा किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि 30 मार्च को उक्त पंचायत में आग लग गई थी। जिसमें आठ घर जल गए थे। रविवार को सभी पीड़ित परिवारों के बीच दैनिक उपयोग की वस्तुएं इत्यादि का वितरण किया गया। शुक्ला ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार प्रयास कर रही है कि आपदा की स्थिति में लोगों को मदद की जाए।