जन सुराज की बिहार बदलाव रैली में वैशाली से चालीस हजार लोग भाग लेंगे : श्वेता पांडे । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)जन सुराज पार्टी द्वारा 11 अप्रैल 2025 को गांधी मैदान, पटना में होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल अध्यक्ष, अनुमंडल महिला अध्यक्ष सहित प्रखंड स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता ने भाग लिया। जन सुराज जिला कार्यालय, हाजीपुर मे अनुमंडल अध्यक्ष राकेश रंजन एवं महिला अनुमंडल अध्यक्ष श्वेता पांडे ने संबोधित करते हुए रैली की सफलता के लिए रणनीति पर जोर दिया और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। यह रैली बिहार में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को रैली से जोड़ने का आह्वान किया। उपस्थित सदस्यों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ बिहार बदलाव रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पटना से सटा हुआ जिला वैशाली है इसलिए सबसे अधिक यहां से लोग रैली में भाग लेंगे ।कम से कम अनुमानित चालीस हजार से अधिक लोगों को भाग लेने की बात उन्होंने बताया। जिला संगठन अध्यक्ष हाजीपुर राकेश रंजन, महिला संगठन अध्यक्ष श्वेता पांडे, जिला कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र नारायण त्रिपाठी सहित अन्य जन सुराजी नेता उपस्थित थे।