April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हाजीपुर में सम्मान समारोह सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्ला सभागार, हाजीपुर में सम्मान समारोह सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया।

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की कॉमर्स की टॉपर रोशनी कुमारी को मोमेंटो, समान पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए रोशनी कुमारी ने कहा कि हम सभी को शिक्षा को विशेष महत्व देने की जरूरत है । पूरे लगन के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। साथ ही साथ अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हम सभी का उद्देश्य है कि लड़कियों की शादी 18 वर्ष के बाद तथा लड़कों की शादी 21 वर्ष के बाद हो। सभी को शिक्षा का समान अवसर मिले तथा पढ़ लिखकर बच्चे स्वावलंबी बने तभी उनका विवाह किया जाए। श्री शुक्लl ने बताया कि 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। जिसके लिए हम सब मिलकर सामूहिक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर कीर्ति फाउंडेशन के सचिव सारिका कुमारी ने रोशनी कुमारी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोशनी कुमारी की माता आरती कुमारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.