May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वैशाली प्रखंड के राजकीयकृत श्री भुवनेश्वर नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय पौनी हसनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम और स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुंदरम सिंह ने की। जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार और शिक्षक रोहित कुमार झा ने किया।चित्रकला में प्रथम स्थान के लिए अनामिका कुमारी चुनी गई ,द्वितीय स्थान पर अनुष्का और तृतीय स्थान पर कविता कुमारी रहीं । निबंध लेखन में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए अवनी कुमारी,सुमन कुमारी और शालू कुमारी चुनी गई।स्लोगन प्रतियोगिता में अमन सिंह प्रथम, द्वितीय स्वेता कुमारी और तृतीय स्थान अमर कुमार ने प्राप्त किया।इस दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण के सम्बन्ध में जानकारी दी जा रहीं हैं।साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। हम सभी के सामूहिक प्रयास से बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बताया कि बाल विवाह करने पर दो साल की सश्रम कारावास और एक लाख रूपये तक की जुर्माने का प्रावधान हैं।बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत यह अपराध संज्ञेय और गैर जमानती हैं।कार्यक्रम में शिक्षक रामकुमार सिंह, हरेश कुमार, अरविन्द कुमार, मनीषा कुमारी, विक्रम कुमार, प्रशांत कुमार, प्रीति श्रेया, पूनम कुमारी, दीपक कुमार, रोहित कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.