गोरौल नगर पंचायत मे वार्षिक कार्ययोजना के लिए बुलाई गयी बैठक असफल,
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
गोरौल नगर पंचायत में वार्षिक कार्य योजना के लिए बुलाई गई बिना कोई नतीजा के ही स्थगित कर दिया गया। मुख्य पार्षद नागेंद्र दास और उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी ने ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया की कुछ वार्ड पार्षद अपनी निजी स्वार्थ को लेकर बैठक मे व्यवधान उतपन्न करते रहे, जिसके कारण बैठक को स्थगित करना परा। बैठक मे सात निश्चय योजना के तहत वार्डो मे स्ट्रीट लाइट सहित अन्य योजनाओं को रखा गया था। कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने पार्षदो को समझाती रही, लेकिन वार्ड पार्षदों ने उनकी बातो को अनसुना कर दिया । उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी ने कार्यपलक पदाधिकारी से मंत्रणा कर बैठक को स्थगित करने पर सहमत हुई। बुलाई गई बैठक मे वार्षिक कार्य योजना को पारित कराना था। मार्च महीने मे विधान सभा चलने के कारण अप्रैल मे यह बैठक बुलायी गई थी। अगर वार्षिक योजना पारित नहीं कराई जाएगी तो सरकार से मिलने वाली राशि से यह नगर पंचायत बंचित रह जायेगा। इसका सीधा असर नगर पंचायत के आम लोगो को झेलना पड़ सकता है। उप मुख्य पार्षद ने बैठक मे कहा की वार्षिक कार्ययोजना को पारित कराना वार्ड पार्षदो का दायित्व बनता है। ऐसा नहीं कर नगर पंचायत क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात होंगी। चौदह वार्ड गोरौल नगर पंचायत मे है। इसके कारण नगर पंचायत विकास योजनाओं के नाम वही है जहाँ नगर पंचायत के गठन के पहले था। बैठक मे संतोष प्रसाद, जुली कुमारी, अंजलि देवी, चंदू साह, उर्मिला देवी वार्षिक कार्ययोजना के समर्थन शामिल थे।