महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या तीन में डॉ शिवनंदन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम ,लक्ष्मण ,माता सीता ,भक्त शिरोमणि हनुमान ,राधा कृष्ण की भक्तिपूर्ण पूजा अर्चना की गई। आचार्य दीपक पांडे के निर्देशन में पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा पूर्ण हुई ।इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ करने वाले रमेश सिंह ,राकेश कुमार, हरे कृष्णा सिंह उर्फ बंटी, इंद्रजीत कुमार ,दिलीप कुमार संकीर्तन मंडली सहित अन्य भक्तिमय भजनों संकीर्तन को गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया ।उन्होंने सुंदरकांड के चौपाई का वर्णन करते हुए कहा कि ” जा पर कृपा राम की होई , तापे कृपा करें सब कोई ” जिस पर प्रभु श्री राम की कृपा होती है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।दूसरे चौपाई में उन्होंने कहा कि ” जामवंत के वचन सुहाए,सुनी हनुमंत हृदय अति भाए ” भक्तों के हृदय पर बड़ा ही असर पड़ा। संकीर्तन मंडली द्वारा एक से एक भजन सुना कर श्रोताओं को आत्म विभोर कर दिया ।तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण का अपने भाग्य को सराहा। इस अवसर पर डॉक्टर ओम प्रकाश , डॉ विद्यापति, डॉक्टर उदय कुमार ठाकुर ,डॉ राजेंद्र शाह ,महेश कुमार गुप्ता, रामसागर सिंह ,उमेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह ,मनोज राय ,दिलीप कुमार राय ,दीपक दीप, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।