May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

11 अप्रैल को जन सुराज की रैली में लोगों को इंद्रजीत प्रधान ने दिया आने का न्योता।

11 अप्रैल को जन सुराज की रैली में लोगों को इंद्रजीत प्रधान ने दिया आने का न्योता।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

महुआ( वैशाली ) जन सुराज की 11 अप्रैल का आहुत बिहार बदलाव रैली में लोगों को आने के लिए गांव-गांव में बैठक कर निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है। इसी करी में महुआ प्रखंड क्षेत्र के पकरी पंचायत में जन सुराज की जन संवाद कार्यक्रम हुई ,जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रशांत किशोर के नीतियों को सुना । वक्ताओं ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 11 अप्रैल को आयोजित बिहार बदलाव रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का न्योता दिया। इस मौके पर जिला संगठन अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता बदलकर ही दम लेगी, इसके लिए आप सबों का सहयोग आवश्यक है। जब तक बिहार की आम जनता इसके लिए जागरूक नहीं होगी ,तब तक नेता लोग जाति, पार्टी, धर्म मजहब के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेते रहेंगे। आज भी बिहार में भ्रष्टाचार, अशिक्षा, पलायन जैसी कई ज्वलंत समस्याएं मुंह बाए खड़ी है लेकिन इस पर कोई नेता का ध्यान नहीं है। मात्र एक जन सुराज ने ऐलान किया है की बिहार में सरकार बदलने के साथ-साथ व्यवस्था बदलकर ही दम लेंगे, इसलिए बिहार में व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आप सभी जनता को इस महारैली में भाग लेकर राज्य की निरंकुश शासन व्यवस्था को खत्म करने की आवश्यकता है। इस मौके पर रणजीत मिश्रा, राधे कांत पाठक , प्रमिला देवी, अविनाश कुमार, महंत अखिलेश्वर पासवान ,मोहम्मद साकिब अनवर ,अखिलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में जन सुराजी कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.