राष्ट्रीय स्तर के शिविर में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी सारण की स्काउट गाइड टीम
*हरियाणा राज्य के सिरसा जिला में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 11/04/25 से 15/04/25 तक होगा*
छपरा:–राष्ट्रीय स्तर के शिविर में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी सारण की स्काउट गाइड टीम।राज्य मुख्यलय के निर्देश पे विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी स्काउट और गाइड का चयन किया गया है। चयनित सभी स्काउट और गाइड जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह एवम आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शिविर में भाग लेगे।जिला आयुक्त (स्काउट)अरूण परासर ने बताया की जिले के एम०डी० उच्च विद्यालय कन्हौली,उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगंबरपुर,उच्च माध्यमिक विद्यालय हसुलाही देवरिया,राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला, राय साहब कालिका सिंह उच्च विद्यालय खलपुरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुरा,उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा,जिला मुख्यालय दल के 25 स्काउट और गाइड चयन राष्ट्रीय एकता शिविर में हुआ है।यह टीम गुरुवार को सुबह छपरा जंक्शन से सद्वभावना एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगी।जिला आयुक्त(स्काउट) अरूण परासर ने बताया की राष्ट्रीय एकता शिविर 11.04.2025 से 15.04.2025 तक हरियाणा के सिरसा में संचालित किया जाएगा।
जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)अमन राज ने बताया की राष्ट्रीय एकता शिविर में 25 सदस्यीय टीम जा रही है,उन्हे पूरी तैयारी के साथ भेजा जा रहा है ताकि वो राष्ट्रीय स्तरीय शिविर में राज्य के साथ साथ जिला का नाम रौशन कर सके। क्वार्टर मास्टर राकेश सिंह ने बताया की शिविर में राज्य प्रदर्शनी,फूड प्लाजा,भारत के त्योहार, भारत की शादिया,लोकनृत्य,लोकगीत,एकता खेल एवम अन्य गतिविधियां स्काउट और गाइड के द्वारा किया जायेगा। बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले में सारण के स्काउट टीम में सदस्य के रूप मे स्काउट सोनू,मनीष,प्रिंस,मोहित,सुमित,युवराज,दिलीप,विशाल,अनीश,विक्की,राजा, आदित्य,अजीत,विवेक,गाइड खुशी,मधु,खुशी,नंदनी,अंशु,बिट्टू यादव,नंदनी,अनोखी,चांदनी शामिल है।