महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गद्दोपुर में स्थित श्री श्री 1008 केशवानंद स्वामी जी के जीवित समाधि स्थल रासमंडल मंदिर के पुण्य भूमि पर तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर प्रथम दिन शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कलशयात्रा के आगे आगे हाथी – घोड़े, बैंड – बाजे ,डीजे व प्रभु श्रीराम, माता सीता तथा प्रभु लक्ष्मण के झांकी के साथ 1008 कुमारी कन्याएं एवं महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा चल रहें थे। कलश यात्रा पंचमुखी चौक पर मुकुन्द पंचानन महादेव मंदिर के प्रांगण से निकाली गई ।
जहा पहलेजा धाम से टैंकर द्वारा मंगाए गए गंगाजल को कलश यात्रा में मंत्र उच्चारण के साथ भरा गया। जहां सर्वप्रथम मुकुन्द पंचानन महादेव मंदिर में पशुपतिनाथ मिश्र एवं अभय मिश्रा द्वारा विधि विधान पूजा कराया गया। उसके बाद सभी कलशयात्रियो को हाथ में फूल,अक्षत,पान-कसेली के साथ संकल्प दिलाया गया। मुख्य यजमान राकेश कुमार सिंह उनके धर्मपत्नी सुमन कुमारी एवं सहयोगी जितेन्द्र सिंह उनके धर्मपत्नी निभा देवी थे । इसके बाद श्रद्धालुगण गंगा जल से भरे मंगल कलश को माथे पर लेकर केशवानंद स्वामी जी की जय,भारत माता की जय,जय श्री राम,हर हर महादेव, दुर्गा माता की जय सहित अन्य देवी-देवताओं के जयघोष करते हुए मंगरु चौक,जवाहर चौक,थाना चौक देसरी रोड निमतल्ला चौक, विष्णु चौक सहित गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल गद्दोपुर पहुंचे। कलश यात्रियों की सेवा में लोग जगह-जगह पर खड़े थे कई जगह पर उनके लिए ठंडा पानी ,शरबत, नींबू पानी आदि की व्यवस्था की गई थी । कोई सड़क बहार रहा था तो कहीं पानी छिड़का जा रहा था। जगह जगह पर कलश यात्रियों के ऊपर महिलाओं ने फूल की बरसात कर रहे थे। युवाओं ने यात्रा के आगे – आगे हाथ में भगवा झंडा एवं तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। इस दौरान डीजे की धुन पर सभी नाचते गाते चलो रहे थे। यात्रा करीब 6 किलोमीटर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। लाल पीले तथा केसरिया रंग वस्त्र धारण किए यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की टोली से इलाके में भक्ति में वातावरण माहौल बन गया । यह कमेटी के सदस्यो ने बताया कि यह यज्ञ समाज के सभी लोगों के सहयोग से समाज की सुख शांति एवं आपसी भाईचारा के साथ-साथ भगवान कृपा बनी रहे इसलिए प्रतिवर्ष अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया जाता है । उसके बाद केशवानंद स्वामी जी के मंदिर में प्रभु का मंगल आरती किया गया तत्पश्चात कन्या भोजन कराया गया। वहीं रात्रि में भगवान सत्यनारायण स्वामी जी का पूजन किया गया । इस मौके यात्रा में सुजीत कुमार, उमेश कुमार , जगमोहन कुमार, वशिष्ठ सिंह , त्रिभुवन मिश्र,मुकेश ठाकुर, ओम प्रकाश सिंह, रणविजय कुमार ,फुदन मिश्रा, गौरव मिश्र, दिनेश मिश्र,मोहन सिंह ,गुड्डू सिंह , विमल महतो,सोनू सिंह, रविरंंजन कुमार, शिवम कुमार,शिवम कुमार,आकाश कुमार, कुमार अनुज,छोटू कुमार,राजा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण उपस्थित थे। इस पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर, शिक्षक शंकर मलाकार, पैक्स अध्यक्ष मुकेश राय,दीपूदत्त चौधरी,अलोक कुमार,राजकमल जयसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए ।