बिहार बदलाव रैली में जाने के लिए झोकी ताकत
बिहार बदलाव रैली में जाने के लिए झोकी ताकत
महुआ। रेणु सिंह
जन सुराज द्वारा शुक्रवार को पटना गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलाव रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पटना चलने का न्योता दिया गया।
यहां पूर्व जिला पार्षद राजदेव ठाकुर व पूर्व मुखिया संजू देवी ने कार्यकर्ताओं के साथ घूम-घूम कर लोगों को इस रैली में चलने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस बिहार बदलाव रैली में जाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। रैली में शामिल होने के लिए लोगों को सवारी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें काफी संख्या में महिलाएं पहुंचेगी।
