हल्की वर्षा में ताजपुर नगर परिषद की करीब आधे दर्जन सड़कें पानी-पानी हो गई। यदि अविलंब नाला एवं सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता है तो वर्षांत में सड़कें फिर जलमग्न रहेंगी। जलमग्न सड़कों का भ्रमण कर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ये बातें शनिवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि दरगाह रोड, फलमंडी से पेट्रोल पंप जाने वाली सड़क , आलू मंडी रोड , अग्रवाल टोला चौक से बहेलिया टोला एवं बहेलिया टोला मस्जिद से भेरोखरा , कोआरी जाने रोड , मोहन कोल्ड स्टोरेज के बगल से उर्दू मध्य विद्यालय , योगियामठ रोड , मोतीपुर बाईपास आदि सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं । इन सड़कों के किनारे नाले नहीं बने हैं । हल्की वर्षा होते ही ये सड़कें पानी-पानी हो जाता है। पैदल यात्री, वाहनों को मार्ग बदलकर चलना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद, प्रखंड एवं जिला प्रशासन से अविलंब उक्त सड़कों एवं सड़क किनारे नाले का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भाकपा माले फिर एक बार उक्त मांगों को लेकर प्रखंड एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर स्मार-पत्र सौंपेंगी। भ्रमण टीम में शामिल भाकपा माले के प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता , मो० एजाज आदि ने ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक पर सड़क किनारे फ्लाई औवरब्रीज निर्माण कंपनी द्वारा खोदकर छोड़े गये गड्डे में पानी लगने एवं लगातार दुर्घटना होने पर चिंता जाहिर करते हुए मामले की जांच कर कंपनी पर कारवाई समेत निर्माण कार्य शुरू करने अन्यथा गड्ढ़ा भरने की मांग की है।