April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री के मधुबनी कार्यक्रम में रालोमो से हजारों लोग भाग लेंगे तैयारी युद्ध स्तर पर

प्रधानमंत्री के मधुबनी कार्यक्रम में रालोमो से हजारों लोग भाग लेंगे तैयारी युद्ध स्तर पर

ताजपुर मोरवा / समस्तीपुर ( अब्दुल कादिर ) : – – आज दिनांक 20 अप्रैल क़ो मोरवा विधानसभा स्तरीय बैठक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद जी के अध्यक्षता मे हुई जिसमे आगामी 24 अप्रैल क़ो मधुबनी मे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मे अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित क़ो लेकर तैयारी समिति की बैठक हुई।

बैठक मे विभिन्न प्रखंड से आये लोगों ने अपने अपने विचार दिये। बैठक मे मौजूद लोगों ने आश्वासन दिया की राष्ट्रीय लोक मोरचा के कम से कम 6 बस से मोरवा विधानसभा से लोग भाग लेंगे। मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह,डॉ दिलीप कुमार चौधरी, रामानंद सिंह,ओमप्रकाश,संजय चौधरी निषाद, मो बशीर,मनोज कुमार राम पन्नालाल सहनी, अमरजीत कुमार, राजेंद्र दास, रणधीर कुमार राय, विजय सहनी, रामेश्वर पासवान, नागदेव मण्डल, जगदीश महतो, मुकेश कुमार चौधरी, बैजू कुमार, चन्दन कुमार, पथलु महतो, माहेश्वरी देवी, सकुन्ति देवी, सुरेश कुमार राम, रामबरण राम, शिवनन्दन राम, संजय कुमार राम, जयदेव राय,सुभाष यादव, रामलाल सदा, गनौर पासवान, महावीर राम, अमरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.