विश्व पृथ्वी दिवस पर संत जोसेफ स्कूल, सिंघाड़ा ने आयोजित की तीन दिवसीय समारोह ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली)संत जोसेफ स्कूल ,सिंघाड़ा में आज”तीन दिवसीय विश्व पृथ्वी दिवस” समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम की प्रथम दिन में “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता “, “नारा लेखन”एवं”चित्रकला प्रतियोगिता”बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। दूसरे दिन के कार्यक्रम में शिक्षकों ने सभी कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले भौतिक और जैविक घटक के बारे में जानकारी प्रदान की। दूषित पर्यावरण की वजह से पृथ्वी पर रहने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों पर होने वाले असर के बारे में बच्चों ने भी अपने-अपने विचार जाहिर किया। बच्चों की दिलचस्पी और जिज्ञासा ने दूसरे दिन के कार्यक्रम को रोचक और सफल बनाया। “विश्व पृथ्वी दिवस”समापन सत्र में धरती माता को बचाने के लिए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय में गठित इको क्लब के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पूरे कार्यक्रम को एक अभियान के तहत संपन्न किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन का विषय ” बागवानी-मेरा शौक”कक्षावार चुनिंदा छात्र-छात्राओं को देशज पौधे देकर पुरस्कृत किया।पौधारोपण को अपना मिशन बनाने हेतु बच्चों ने बागवानी को अपना शौक के रूप में शामिल करने हेतु प्रथम पुरस्कार नवमी कक्षा की नेहा एवं अभिनव तथा द्वितीय पुरस्कार सातवीं कक्षा की शालिनी और छठी कक्षा की सृष्टि ने ग्रहण किया। नारा लेखन में दसवीं की आर्य सिंह ,शांभवी कुमारी ,आठवीं कक्षा के अनिकेश और आदित्य सातवीं कक्षा के आंचल और सोनाक्षी को फलदार वृक्ष देखकर पुरस्कृत किया गया ।अपने मॉडल से आठवीं कक्षा के कुमारी रोशनी, कुमारी आयुषी ,सातवीं कक्षा के उत्कर्ष और छठी कक्षा के दिव्यांशु ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया ।पौधारोपण को अपना मिशन बनाने हेतु बागवानी को अपना शौक के रूप में शामिल करने हेतु प्रथम पुरस्कार नवमी कक्षा के नेहा एवं अविनव तथा द्वितीय पुरस्कार सातवीं कक्षा की शालिनी और छठी कक्षा के सृष्टि को दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह एवं सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई।