महुआ थाने को मिली कामयाबी, एक देशी पिस्टल के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) इन दिनों महुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद थे ,एक के बाद एक घटनाएं होती जा रही थी, जिससे पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही थी ।आलोचना पर विराम लगाते हुए महुआ पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार करके एक कामयाबी हासिल की है। बताते चले की महुआ थाना संख्या 477/ 25 में रौनक कुमार ने कदम चौक से मोटरसाइकिल लूट के घटना को एक नामजद दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया था। वही सीएसपी संचालक रामदयाल पंडित से ₹20000 ,एक लैपटॉप एक मोड को मशीन कुछ आई डी लूट की तीन अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा की गई थी ।अपराधी घटना से बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस ने महुआ थाना अध्यक्ष राजेश शरण के नेतृत्व में एक टीम गठित की ।उसके बाद छापामारी करने क्रम में अज्ञात सूत्रों के निशान देही के आधार पर एक अपराधी को लोडेड पिस्टल ,जिससे अनलोड करने पर 315 बोर का एक जिंदा कारतूस , दाहिने पॉकेट में एक अतिरिक्त 315 बोर्ड का कारतूस बरामद किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त कुख्यात अपराधी मुकेश कुमार, पिता लाल किशोर राय, अलीपुर मुकुंदपुर ,थाना महुआ का रहने वाला बताया गया है । अपराधी ने दोनों कांडों की संलिप्ता स्वीकार करते हुए अन्य अपराध कर्मियों का नाम खुलासा किया है, जिसके निशानदेही पर छापामारी करते हुए खेसरिया के गणेश जी के बथान से 5300 एवं सीएसपी संचालक का आईडी बरामद किया गया है ।अभियुक्त ने बताया कि सीएसपी घटना के बाद अन्य दो अपराध कर्मी कहीं और पलायन कर गए ।इसे हिस्से में ₹6000 मिला था ,जिसमें खर्च करने के बाद कुछ कम पैसा बचा था, इसे छुपा कर रखे थे। अपराधी से बरामद एक देशी पिस्तौल ,315 बोर का दो जिंदा कारतूस ,लूटी गई राशि में से 5300 ,आईडी । अपराधी अपराधिक इतिहास में यह बात प्रकाश में आई है कि अपराधी काफी कुख्यात है। वह जिला के दूसरे थाने क्षेत्र में अपराधी घटना में संतृप्त रहा है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।