May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाबू वीर कुंवर सिंह की कुर्बानी सदा याद किया जाएगा :मंत्री राजू सिंह।

बाबू वीर कुंवर सिंह की कुर्बानी सदा याद किया जाएगा :मंत्री राजू सिंह।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।

पातेपुर (वैशाली)प्रखंड क्षेत्र के आर्य उच्चतर विद्यालय, डभैच्छ में बाबू वीर कुंवर सिंह को विजयोत्सव समारोह का आयोजन क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर पहुंचे बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने चुनाव से पहले पर्यटन स्थल केंद्र खोलने की घोषणा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मंच संचालन शिक्षाविद बीरेंद्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के डभैच्छ में बाबू वीर कुंवर सिंह को विजयोत्सव मनाई गई ।इस मौके उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके वीर गाथा पर परिचर्चा किया । इस अवसर पर पातेपुर पहुंचे मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह एक जात के नहीं बल्कि महापुरुष थे। वैसे महापुरुष को किसी जाति से बांधकर नहीं रखना चाहिए। वहीं इस मौके पर पहुंचे लालगंज विधायक संजय सिंह ने कहा कि किसी भी महापुरुषों के जन्म दिवस मानना सामाजिक समरसता को दिखता है। ऐसे महापुरुष स्वतंत्रता सेनानी के वेदना को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर बिहार विधानसभा के सचेतक राजेश सिंह, पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहा बाबू वीर कुंवर सिंह आजादी की लड़ाई के प्रथम योद्धा थे ,जो 80 बर्ष के उम्र में भी जोश था ।.क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने कहा कि जिसने देश की अंग्रेजों को भगाने के लिए बिगुल फूंका था और एक हाथ मे गोली लगने से घायल कुँवर बाबू अपने ही तलवार बांह को गंगा जी को समर्पित कर दिए थे, उनके प्रति सही मायने में तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी ,जब हम सभी याद करेंगे।इस अवसर पर भाजपा उतरी जिला अध्यक्ष अजब लाल साह, उमेश कुमार विभु,इंद्रजीत सिंह,पूर्व जिला पार्षद सह मुखिया अजय सिंह,रीता राम,दयानंद सिंह,शिक्षविद वीरेंद्र कुमार सिंह,अनुरंजन मिश्र,सुनील सिंह,नरेंद्र सिंह भोल सहित अन्य ने अपना विचार रखा.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.