May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया वृक्षारोपण ।

विश्व पृथ्वी दिवस पर किया गया वृक्षारोपण ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

हाजीपुर (वैशाली )विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर परिषद हाजीपुर के पदाधिकारी गण एवं एफ एस एम सी की टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया गया ।पदाधिकारी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार वैश्विक तापमान बढ़ता जा रहा है, इसके लिए हम मनुष्य स्वयं जिम्मेवार हैं ।आज अंधाधुन वृक्षों की कटाई हो रही है, नगर बसाए जा रहे हैं ,फैक्ट्रियां खुला जा रहे हैं, लेकिन इससे पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है जो कि पूरे विश्व के लिए खतरा है। जब धरती बचेगी ,तभी मनुष्य बच सकेगा, इसलिए धरती को बचाने के लिए सभी को अत्यधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए हर मनुष्य को कम से कम पांच वृक्ष को लगाना चाहिए ताकि हमारा प्राकृतिक पर्यावरण संतुलित बना रहे। वैसे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम की जानकारी वरीय अधिवक्ता बागीश कुमार मिश्रा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.