May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वीर चौहरमल जयंती मनाई गई ,

वीर चौहरमल जयंती मनाई गई ,

रिपोर्ट जाहिद वारसी ।

गोरौल प्रखंड के कटरमाला गांव में बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रविवार को सूबे के पूर्व शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह देश गांधी और अंबेडकर का देश है. इसे कुछ लोग बाटना चाहते है. वीर चौहरमल हमेशा सामंतवादी सोच वालों से लड़ते रहे. यदि आप लोग शिक्षित बनेंगे और संगठित रहेंगे तो कोई भी आपको कमजोर नही कर पायेगा. चौहरमल लड़े इसलिये आपलोग उन्हें याद करते है. उनकी पूजा करते है. हमेशा समाज के लिये त्याग करने वालों का ही नाम होता है गांधी ने गोली खाई तो लोग याद करते है. उनके जीवन से हमे सिख लेनी चाहिये . कार्यक्रम में आशीष पटेल,राजनंदन प्रसाद यादव,संजय कुमार ,राजेश्वर पटेल, प्रभात कुमार, मुकेश पासवान, रामहरे पासवान,शिवालक पासवान सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.