गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पीरापुर गांव में करोड़ों की लागत से राज्य सरकार के द्वारा निर्मित सरकार पंचायत भवन अब कचरे का अंबार बन चुका है, चहुं ओर गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ता है, और उसी गंदगी भरे माहौल में काम करने को बेबस हैं सर्वे कर्मचारी, ना कोई साफ सफाई करने वाला है ना कोई देखे रेख करने वाला है, हर तरफ वीराना छाया हुआ है, अंदर से लेकर बाहर तक कचरे का अंबार ही दिखाई देता है, न किसी जनप्रतिनिधि और न कोई अधिकारी इसपर अपना ध्यान देना भी ग्वारा नही करते हैं। बताते चलें सरकार द्वारा निर्मित कराए गए पुरे बिहार लगभग सभी सरकार पंचायत भवन की यही स्थिति है, फिलहाल सर्वे को को लेकर खूला हुआ दिखाई भी दे रहा है नही तो हमेशा ताला लटका हुआ रहता है