उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को लक्ष्य इंटर नेशनल एकेडमी ने किया पुरस्कृत।
उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को लक्ष्य इंटर नेशनल एकेडमी ने किया पुरस्कृत।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधीर मालाकार ।
पातेपुर (वैशाली )प्रखण्ड बरडीहा स्थित लक्ष्य इंटर नेशनल एकेडमी में विभिन्न छात्र छात्राओं को उनके प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम द्वितीय एवम तृतीय पुरस्कार से विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया ।
अवसर पर प्रेसिडेंट विष्णु देव राय, डायरेक्टर राम प्रवेश राय, मयंक कुमार,विशाल कुमार मैनेजिंग डायरेक्टर ,प्रिंसिपल सुरेंद्र रजक ,मो गुलशन कुमार कोडिनेटर राखी सिंह ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को साइकिल, बैग,औज़ार बाक्स एवम प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न राज्यो के आधारित गानों पर डांस कर तालिया बटोरी। जिसमें गणेश वंदना के लिये ऋषिका,अलीशा महाराष्ट्र सांग,बंजारन डांस नंदनी एवम दिव्या,ऐशवर्जा आनंद,इशा शर्मा को निदेशक राम प्रवेश राय एवम प्रिंसपल सुरेंद्र रजक,मैनेजर विशाल कुमार,मयंक कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया ।
