March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर शोक की लहर

सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर शोक की लहर
महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट 

महुआ के फुलवरिया निवासी रामनाथ सिंह वैशाली विद्यालय महुआ में शिक्षक रहे। फिर उच्च विद्यालय सिंघाड़ा में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद को संभाला। बाद में मुजफ्फरपुर के रुन्नी सैदपुर हाईस्कूल में तबादला हुआ। पुनः वे सिंघाड़ा हाईस्कूल में आए और वहां से सेवानिवृत लिए।
रामनाथ सिंह करीब 1 महीने से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के जाने-माने अस्पताल में हुआ। जहां से 3 दिन पूर्व डॉक्टर द्वारा उन्हें घर भेज दिया गया था। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और पटना महावीर कैंसर संस्थान में ले जाया गया। जहां उन्होंने देर शाम को अंतिम सांस ली।
रामनाथ सिंह का शव यात्रा घर से मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे निकाल कर हाजीपुर गंगा गंडक के संगम कोनहारा घाट पर जाएगा। जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र पुत्रवधू, पुत्री, दामाद, नाती, नतनी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.