इंटर में अच्छे अंक लाने वाले प्रतिभागियों का हुआ सम्मान सम्मान पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
इंटर में अच्छे अंक लाने वाले प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
सम्मान पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट
इंटर में अच्छे अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाने वाले प्रतिभागियों का सम्मान कार्यक्रम रविवार को यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में हुआ। जहां पर दर्जनों छात्र-छात्राएं को मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रुडकी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी उत्तराखंड के द्वारा किया गया। जिसमें इंस्टिट्यूट के मो फैजान अहमद और विकास कुमार ने इंटर में अच्छे अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया और आगे भी अच्छा करने की नसीहत दी। प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व और शिक्षक मो मुकीम अख्तर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उक्त स्कूल के पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य अभिनाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं को सफलता का टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को एकाग्रचित होकर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम के मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं देवाश्री देव, डिंपल कुमारी, नाहिद तनवीर, रामजीवन कुमार, प्रिया रंजन प्रसून, चंदेश्वर सिंह, दीपक कुमार, सुनील कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार आदि सहयोगात्मक भूमिका निभाई। उधर वैशाली उच्चत्तर विद्यालय महुआ में भी प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रामबालक यादव के नेतृत्व में 185 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
