March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भतीजा मुमताज की मौत के गम से डाक्टर हुसैन की तबीयत खराब दोआए सेहत की अपील ।

भतीजा मुमताज की मौत के गम से डाक्टर हुसैन की तबीयत खराब दोआए सेहत की अपील ।

रिपोर्ट:आदिल शाहपुरी, वैशाली बिहार

महुआ वैशाली: महुआ प्रखंड के अंसार नगर डोगरा निवासी गरीबों मजदूरों के सेवक एवं राजद पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर हुसैन अंसारी की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई जब भतीजे मोहम्मद मुमताज अंसारी की नमाज जनाजा पढ़ी आनन फानन में महुआ स्थित एक निजी नर्सिंग होम आसमा अस्पताल देसरी रोड में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। अभी ठीक हैं।पटना स्थित जिस डाॅक्टर से उनका इलाज चल रहा था वहीं ले जाया गया है।आप सभी लोग दुआ ए सेहत करें कि डाॅक्टर मोहम्मद हुसैन साहब जल्द सेहत याब हो जाएं। ज्ञात हो कि डाॅक्टर मोहम्मद हुसैन साहब को लगातार सदमा के दौर से गुजरना पड़ रहा है।बीते जनवरी माह मे इनकी बीवी का इंतकाल हो गया था।वहीं अब इनके सामने इनसे छोटे भतीजे मोहम्मद मुमताज अंसारी का अचानक तबीयत खराब होने के बाद दारे फानी से कूच कर जाना काफी सदमा पहूंचा।चाचा को कांधा लगाने वाला भतीजा ही सामने से गुजर जाए तो बहुत ही दु:ख होता है।यह बात भी काबिल ए जिक्र होगा कि डाॅक्टर मोहम्मद हुसैन अंसारी महुआ प्रखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे वैशाली जिले के लिए एक धरोहर हैं।हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए जाने जाते हैं।राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के भी काफी करीबी हैं।राजद पार्टी को अपनी खून,पसीना से खूब सींचा है।इनकी मेहनत ने ही लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को महुआ विधान सभा से विधायक बनाया था।पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलसी दास मेहता से काफी गहरा संबंध रहा और उनके लिए भी काम किया।पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम को भी खूब मदद की है।वहीं समाजिक कार्य में भी काफी दिलचस्पी के साथ सक्रिय रहे हैं।बढ़ती उम्र और सेहत के खराब होने के बावजूद मुजफ्फरपुर जिले के अजीज पुर गांव में साल 2015 में हुए दंगे के पीड़ितों की खूब मदद की थी।इसके अलावा अंसारी समाज को जोड़ने और कौमी इत्तेहाद को लेकर भी काफी सक्रिय रहते सुत्रधारक से आज ही नमाजे जनाजा से कबल अच्छी हालत में बात हुई लेकिन भतीजे की और बीवी के मौत का सदमा ने दिल और दिमाग दोनों को हिला दिया जिस से तबीयत बहुत खराब हो गई है आप सब मरहूम मोहम्मद मुमताज अंसारी के लिए दुआ ए मगफिरत करें और डाक्टर मोहम्मद हुसैन अंसारी के लिए सेहते कामला के लिए दुआ करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.