March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डॉ ललिंद्र बने तिलका मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर,शिक्षाविदों ने दी बधाई ।

डॉ ललिंद्र बने तिलका मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर,शिक्षाविदों ने दी बधाई ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर तोई अंधरावर चौक स्थित नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय की वाणिज्य के व्याख्याता डॉ ललिंद्र कुमार यादव का तिलका मांझी भागलपुर भागलपुर विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई है।बताते चले की समस्तीपुर जिले के रहने वाले डॉ यादव नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय के स्थापना काल से ही अपना अध्यापन कार्य कर रहे हैं ।वे बच्चों के बीच में बड़े लोकप्रिय थे। उन्होंने वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की ,उसके बाद उनका चयन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुई ।उनके चयन से बुद्धिजीवियों ,शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।बधाई देने वालों में एन के एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो विकेश कुमार ,प्रभारी प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सिंह, प्रो जमील अख्तर, प्रो अनिल कुमार ,प्रो लाल बाबू राय ,प्रो कैलाश पति शर्मा , प्रो घूरन महतो,प्रो सुधीर मालाकार, प्रो प्रभुनाथ सिंह ,प्रो सत्य प्रकाश, प्रो राज नाथ राय ,प्रो कुंदन कुमार सिंह,प्रो रत्नेश कुमार रत्न ,प्रो बेबी कुमारी,कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार,कुंदन कुमार,जय कुमार सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.