February 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कुशवाहा संघ एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संयुक्त रूप से यूपीएससी चयनित आलोक रंजन का किया भव्य स्वागत

कुशवाहा संघ एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संयुक्त रूप से यूपीएससी चयनित आलोक रंजन का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के भदवास पंचायत के बाजिदपुर ग्राम निवासी लाल बाबू सिंह के पुत्र आलोक रंजन का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित परिणाम में 622 वें रैंक पर हुआ था ।चयन के बाद महुआ और उसके आसपास के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक रंजन एवं उनके पिताजी को शुभकामनाएं और बधाई देने का सिलसिला जारी रहा । कुशवाहा संघ एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने संयुक्त रूप से यूपीएससी में चयनित आलोक रंजन का भव्य स्वागत किया गया ।उपस्थित लोगों ने आलोक रंजन को पुष्प हार, अंग वस्त्र एवं आर के डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया । अपने स्वागत के बाद आलोक रंजन ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों एवं तमाम शुभचिंतकों को दिया । उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कठोर परिश्रम एवं लगन से किया हुआ कार्य निश्चित तौर पर फलीभूत होती है ,इसलिए एकाग्रचित होकर लग्नशील बनकर युवा हर मुकाम को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह मेरा चयन तीसरी बार हुआ है । दो बार चयन नहीं हुआ था फिर भी हम निराश नहीं हुए थे ,जबकि कोशिश जारी रही, जिसका परिणाम हुआ मुझे सफलता प्राप्त हुई ।इनके सफलता पर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा महुआ प्रखंड अध्यक्ष अकील देव सिंह, उमेश कुशवाहा, शिव शंकर सिंह ,उमेश प्रसाद सिंह, जगन्नाथ सिंह, राजकुमार सिंह ,पिंकी कुमारी, प्रियांशु कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुशवाहा सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.