यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले आलोक रंजन को किया सम्मानित
यूपीएससी में सफलता हासिल करने वाले आलोक रंजन को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की भदवास पंचायत के बाजितपुर निवासी किसान लालबाबू सिंह के पुत्र आलोक रंजन को यूपीएससी में सफलता हासिल करने पर कुशवाहा संघ की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम बुधवार को आलोक रंजन के पैतृक आवास बाजितपुर में हुआ। जहां पर लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र और बुके देकर हौसला अफजाई की।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह की नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आरके डेयरी के संचालक रंधीर कुमार सिंह, रालोमों के अकिलदेव सिंह, उमेश सिंह आदि लोगों लोगों ने पहुंचकर उनकी सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर आलोक रंजन ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए कभी भी घबराना नहीं चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यक्ति को विश्वास रखने की जरूरत है। आलोक रंजन वैसे छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो कठिन परिश्रम कर कुछ पाना चाहते हैं। इस मौके पर उनके दादा, दादी, बहन पिंकी, बहनोई भी उपस्थित थे।
