March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सेवानिवृत शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महुआ। रेणु सिंह

थाने के फुलवरिया निवासी सेवानिवृत शिक्षक स्व रामनाथ सिंह की हुई निधन पर बुधवार को जगह-जगह शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
वैशाली विद्यालय महुआ में प्रभारी डॉ रामबालक यादव के नेतृत्व में संजय कुमार, केदार यादव, चिरंजीवी कुमार, शिवलाल सिंह आदि सहित शिक्षकों ने श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत शिक्षक स्व रामनाथ सिंह को लिवर कैंसर हो जाने के कारण तीन सप्ताह से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान सोमवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शव यात्रा मंगलवार को निकाली गई। जिसमें पुत्र, पुत्रवधू के साथ उनकी पांच पुत्रिया, दामाद, ग्रामीण शामिल हुए। मुखाग्नि एकलौते पुत्र बंटी कुमार सिंह ने दिया। उनके निधन से गांव में मातमी सन्नाटा छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.