May 3, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांच दिवसीय मंदिर पूजन यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पांच दिवसीय मंदिर पूजन यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह

लगुराव विलन्दपुर में पांच दिवसीय मंदिर पूजन के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ देवता का पूजन कर उनकी आरती उतारी और घर परिवार के साथ राष्ट्र की कल्याण के लिए कामना की।
बताया गया कि मंदिर में शिव पार्वती पूजन यज्ञ चल रहा है। यज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और माथा टेक रहे हैं। वहीं बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर यज्ञ देवता के विशेष पूजन किया गया और उनकी आरती उतारी गई। इस मौके पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने यज्ञ देवता की पूजन कर धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतों ने कहा कि जहां यज्ञ होता है। वहां सभी देवताओं की बात होता है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा से संपूर्ण तीर्थ की प्राप्ति होती है। इस मौके पर गांव के काफी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। यज्ञ को लेकर गांव वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.